Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांकेर में भाजपा की कार्यशाला संपन्न, गुरु रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान की बनाई गई रणनीति

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कांकेर:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कांकेर में गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं हर ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कांकेर:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कांकेर में गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर जिला प्रभारी श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू तथा छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आगामी अभियानों की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति और जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।मुख्य वक्ता सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

               भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर जिला प्रभारी श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के आदर्श सामाजिक समता, श्रम की गरिमा और मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं तथा उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रीमती साहू ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है, वहीं हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देने तथा दोनों अभियानों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

               कार्यशाला में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना, विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों और संगठनात्मक दायित्वों पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी सहित कांकेर जिले के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments