Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आमदी महाविद्यालय में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए - विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू आज नगर पंचायत आमदी स्थित नवीन महाविद्यालय में स्वर्गीय डॉ. दीनानाथ साहू एवं स्वर्गीय श्रीमती...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू आज नगर पंचायत आमदी स्थित नवीन महाविद्यालय में स्वर्गीय डॉ. दीनानाथ साहू एवं स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी की स्मृति में आयोजित माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने माँ वीणावादिनी के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कृति की अधिष्ठात्री हैं। उनकी कृपा से विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास और सफलता का प्रकाश सदैव बना रहे।

   विधायक श्री साहू ने स्वर्गीय डॉ. दीनानाथ साहू एवं स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कराने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महाविद्यालय आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा का प्रेरणास्रोत बनेगा तथा नई पीढ़ी को ज्ञान और संस्कार की दिशा प्रदान करेगा।

      कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, धमतरी विधायक ओंकार साहू , ज्योति साहू अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी , सुनिता साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी , मनोज साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , कविता साहू पूर्व अध्यक्ष आमदी कालेज , ऋषभ ठाकुर नेता, प्रतिपक्ष , एमन साहू विधायक प्रतिनिधि आमदी , पारसणणि साहू पार्षद , कांति साहू जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र की निरंतर प्रगति की कामना की।

No comments