छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लैलूंगा विधान...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी नेता रवि भगत के इस्तीफे को भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों का परिणाम बताया है।उन्होंने कहा कि लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से आदिवासी समाज अपनी जमीन, जंगल और अधिकारों को लेकर संघर्ष करता रहा है। तमनार क्षेत्र में जंगलों की कटाई के दौरान भी बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उस समय भी आदिवासी समाज की आवाज को गंभीरता से नहीं सुना गया, जिससे लोगों में गहरा असंतोष पैदा हुआ।
खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि आज जब भाजपा के अपने ही वरिष्ठ आदिवासी नेता रवि भगत पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं, तो यह भाजपा सरकार की नीतियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। यह दर्शाता है कि आदिवासी समाज की पीड़ा को लेकर भाजपा के भीतर भी असंतोष बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल आदिवासी हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता में आदिवासियों के अधिकार, जल-जंगल-जमीन और सम्मान की रक्षा करने में विफल रही है। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी।


No comments