छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूदः- शास. उच्च. माध्य. शाला गुदगुदा में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकण्डरी के नवप्रव...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूदः- शास. उच्च. माध्य. शाला गुदगुदा में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकण्डरी के नवप्रवेशी नौनिहालो का स्वागत कर प्रतिभाओं को पुरूस्कृत कर मनाया गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू, अध्यक्षता पूर्व जिपं अध्यक्ष रघुनंदन साहू तथा विशिष्ट अतिथि सरपंच सोनम साहू, संजय साहू, एसएमसी अध्यक्ष एवनलाल साहू, भीमराम साहू, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष पवन साहू, प्राचार्य आर के टाण्डे, प्राचार्य टीआर सोनकर ने विद्यालय के नवप्रवेशी नौनिहालो का स्वागत कर पाठयपुस्तक वितरण कर बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही केन्द्रीयकृत परीक्षाओ में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले प्रतिभावान वि़़द्यार्थियों के साथ ही खेलकुद, स्काउट-गाइड, योग में सहभागिता करने वाले प्रतिभाओं को मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र और नगद सम्मानराशि से पुरूस्कृत कर सम्मानित भी किया।
अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए वर्तमान शिक्षा के क्षेत्र में कडी प्रतिस्पर्धा पर प्रकाश डालते हुए गुदगुदा हायर सेकण्डरी के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र के साथ ही खेलकुद, योग, स्काउट-गाइड के साथ ही विविध क्षेत्रो मे सहभागिता करने वाले ग्रामीण प्रतिभाओ का प्रसंशा करते हुए उनकी उपलब्धियों के लिए पुरूस्कृत कर बधाई दी। कार्यक्रम मे मंच संचालन व्याख्याता तरूण सिन्हा और आभार प्रदर्शन प्राचार्य टीआर सोनकर ने किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य टीआर सोनकर, संकुल समन्वयक मनोज नेताम, उपप्राचार्य आर के धु्रव, व्याख्याता शेखर ठाकुर, तरूण सिन्हा, होमराज देवांगन, संस्था प्रमुख दुर्गेश द्विवेदी, प्रधानपाठिका चंद्रप्रभा बघेल, लेक्चरर डेमिन साहू, शीला साहू, जतीश सिन्हा, चंद्रिका यादव, डीडी साहू, गैंदलाल साहू, शोभाराम साहू, अशोक साहू, निर्मल सोनी सहित शाला परिवार के शिक्षकगण, पालकगण उपस्थित थे।


No comments