छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित कोलियारी (पंजीयन क्रमांक 319) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित कोलियारी (पंजीयन क्रमांक 319) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जनपद सभापति श्रीमती परमेश्वरी महेंद्र साहू, सरपंच रेणु ध्रुव (कोलियारी), सरपंच डिगेश्वरी साहू (भेड़सर), सरपंच पूर्णिमा साहू (जोरातराई), समिति प्रबंधक तरुण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में काशीराम साहू, नंदकुमार साहू, पदमन साहू, नेमीचंद साहू, बिसौहाराम साहू (कोलियारी), महेंद्र साहू (जोरातराई), दिलीप साहू, योगेंद्रनाथ साहू, हरखराम साहू, डोमेंद्र साहू, गोपीकिशन सिंगदेही, दिलीप ध्रुव, देवेंद्र ध्रुव सहित विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं।


No comments