छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जोरातराई (अ) में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्ल...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जोरातराई (अ) में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई गई तथा नवप्रवेशी छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू थे। अध्यक्षता जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत धमतरी की सभापति श्रीमती पूजा राजू सिंहा, जनपद पंचायत कुरूद के सभापति पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, प्राधिकृत अधिकारी कोलियरी गोविंद सिंह राजपूत, स्कूल अध्यक्ष प्रकाश तारक, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती परमेश्वरी महेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टी.आर. साहू, नंद कुमार साहू, बंसीलाल साहू, मानक लाल साहू, धनसिंह साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू, प्रकाश निषाद, संतराम साहू, संतोष साहू (बूथ अध्यक्ष), रामजी तारक (बूथ अध्यक्ष), हरिश्चंद्र तारक, टेकराम निर्मलकर, टेमन सिंह साहू, जालम साहू, केजू राम साहू, बनवाली निर्मलकर, मोहन साहू, देवेंद्र साहू, भिखारी साहू, श्रीमती पिंगला निर्मलकर, हेमलता यादव, पंचगण श्रीमती बिंदु शैलेंद्र निर्मलकर, धान बाई साहू, सुर्मिला कुर्रे, देवनारायण साहू, बालमुकुंद साहू, सुरजीत तारक एवं राकेश पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अजय देशपांडे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रेणुका बारले सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का महत्व बताया।


No comments