छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में भ्रष्टाचार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर मंदिर की पवित्रता एवं जन-आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान,अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लकेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव, जिला सचिव हेमंत नौरंगे, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला, ब्लॉक संगठन महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रमोद साहू, जिला सचिव मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष प्रजापति, राघवेंद्र सोनी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोशन चंद्राकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष लव चंद्राकर, लेखराम साहू, गुरुदेव महिपाल, ब्लॉक महामंत्री पुष्पेंद्र साहू, पप्पू राजपूत, योगेश साहू, योगेश निर्मलकर, योगिराज चंद्राकर, टुकेश साहू, कुलदीप कश्यप, रुद्रनाथ साहू, लीलेंद्र देवांगन, ऋतुराज साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments