Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राम मंदिर में भाजपा सरकार के सरंक्षण में करोड़ो रुपए चढ़ावा चोरी अनियमितता पर मोदी सरकार जवाब दे – खिलेन्द ध्रुव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम पंचायत डोमा में अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में ब्लॉक क...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम पंचायत डोमा में अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने केंद्र की मोदी सरकार से जवाब मांगा है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के चढ़ावे में चोरी के आरोपों ने करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि जब मामला देश की सबसे बड़ी आस्था से जुड़ा हो, तब केंद्र की मोदी सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। सरकार को इस पूरे मामले पर देश की जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

         पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरदीप साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया गया चढ़ावा उनकी श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे में यदि चढ़ावे के संबंध में गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो सरकार और संबंधित संस्थाओं का दायित्व है कि वे पूर्ण पारदर्शिता के साथ तथ्य जनता के सामने रखें। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए।

      पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक राम के नाम पर राजनीति की है, इसलिए अब इस मुद्दे पर जवाबदेही से पीछे नहीं हट सकती। जनता जानना चाहती है कि श्रद्धालुओं के दान का प्रबंधन किस प्रकार किया गया और उठे आरोपों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर श्रद्धालुओं के दान का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता सिद्ध होती है तो दोषियों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।नेताओं ने कहा कि ग्राम डोमा में आयोजित विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की कथित वित्तीय अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करती रहेगी।

No comments