छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भिलाई:- इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IIIE) भिलाई चैप्टर के काउंसिल सदस्य, प्रख्यात माइनिंग एवं इंड...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भिलाई:- इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IIIE) भिलाई चैप्टर के काउंसिल सदस्य, प्रख्यात माइनिंग एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियर विजय कुमार सराफ का निधन संस्था एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। भिलाई चेप्टर ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विशिष्ट योगदान को सराहा।
भिलाई चैप्टर के चेयरमैन के. पटेल, वाइस चेयरमैन घनश्याम कुमार देवांगन, सेक्रेटरी अवनिश दुबे, ट्रेजरार विवेक गुप्ता, एक्स चेयरमैन एच. के. देसाई, बीएसपी के पूर्व सीईओ वी.के. अरोरा, पूर्व जीएम एल. के. वैद्यनाथन सहित समस्त पदाधिकारियों, काउंसिल सदस्यों एवं सभी सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सराफ का निधन संस्था एवं इंजीनियरिंग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया जाएगा। श्री सराफ एक कुशल, अनुभवी एवं अत्यंत सम्मानित अभियंता थे। उन्होंने माइनिंग एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के साथ-साथ इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, भिलाई चैप्टर की गतिविधियों एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अनुभव, कार्यनिष्ठा, सरल व्यक्तित्व तथा संस्थान के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IIIE), भिलाई चैप्टर की ओर से भेजे गए संदेश में उनके सुपुत्र आदित्य सराफ तथा समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई है। संस्था ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


No comments