छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भिलाई:- नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप–इंडियन चैलें...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भिलाई:- नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप–इंडियन चैलेंजर्स कप 2026 में अभिषेक मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अकादमी, रिसाली भिलाई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 20 पदक हासिल किए। इस उपलब्धि पर पदक विजेता खिलाड़ियों का परमेश्वरी भवन, रिसाली में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संरक्षक एवं वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन थे। विशिष्ट अतिथि फोनिक्स शितो रियो कराटे-डू इंडिया के डायरेक्टर रेशी अमल तालुकदार, शुभि जियोटेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर धनेश्वरी साहू, रिसाली पार्षद धर्मेंद्र भगत, एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट थर्ड डैन अभिषेक कुमार तथा को-फाउंडर एवं कोच सेंसेई अंजू उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, भूटान, श्रीलंका, ओमान, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका सहित विभिन्न देशों के करीब 8100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर अभिषेक एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 20 पदक अपने नाम किए।मुख्य अतिथि घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि “जीत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अपने हुनर को निखारने से ही सफलता मिलती है।” उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि केवल पदकों की जीत नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने भारत, छत्तीसगढ़ और भिलाई का गौरव बढ़ाया है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक... स्वर्ण पदक: काव्या वर्मा ने 12 वर्ष बालिका वर्ग में काता एवं कुमीते में दो स्वर्ण, दीक्षा पाटिल ने 13 वर्ष बालिका वर्ग में काता एवं कुमीते में दो स्वर्ण, सोम कुमार वर्मा ने 14 वर्ष बालक वर्ग में काता एवं कुमीते में दो स्वर्ण, प्रथमेश गांधी ने 15 वर्ष बालक वर्ग में काता में स्वर्ण, आदित्य रंजन सिंह ने 14-15 वर्ष बालक वर्ग में कुमीते में स्वर्ण तथा कनिका वर्मा ने 16-17 वर्ष बालिका वर्ग में काता में स्वर्ण पदक हासिल किया।


No comments