छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा: - आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर ग्राम जोरातराई अ, मंडल भखारा, विधानसभा कुरूद, जिला धमतरी में भव्य तिरंगा यात्र...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर ग्राम जोरातराई अ, मंडल भखारा, विधानसभा कुरूद, जिला धमतरी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया और भारत माता के जयकारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।तिरंगा यात्रा में पूर्णिमा साहू सरपंच एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष, रामस्वरूप साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह राजपूत प्राधिकृत अधिकारी भखारा, मुकेश साहू मंडल मंत्री, संतोष साहू बूथ अध्यक्ष, रामजी तारक बूथ अध्यक्ष, ईश्वर निषाद उपसरपंच, प्रकाश तारक हाईस्कूल अध्यक्ष, प्रकाश निषाद, हरिश्चंद्र तारक, इंद्र कुमार पाल नवीन प्राथमिक शाला अध्यक्ष, देवनारायण साहू पंच, बालमुकुंद साहू पंच, राकेश पाल पंच, तोरण कुर्रे, मनीराम कुर्रे, कामता साहू, कुशल बाई साहू, हिरमेश साहू, पूर्णिमा साहू, खोरबाहरीन साहू एवं नरेश यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।


No comments