Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

लोहरसी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं शीतला मंदिर परिसर में शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न, विधायक ओंकार साहू हुए शामिल

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत लोहरसी में आयोजित श्री शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा स...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत लोहरसी में आयोजित श्री शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह एवं शीतला मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू रहे।विधायक श्री ओंकार साहू ने श्री शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास का प्रथम सोमवार भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।इसके पश्चात विधायक श्री साहू ने शीतला मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने ग्रामवासियों को इस जनहितकारी कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

        कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव, जनपद सदस्य प्रकाश पवार, जोन अध्यक्ष होमेश्वर साहू, ग्राम पटेल श्री सरजु गंगबेर, भूतपूर्व सरपंच भाऊ लाल गंगबेर, भूतपूर्व उपसरपंच कमल नारायण सिन्हा, पूर्व उपसरपंच पिताम्बर साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश नेताम, उपाध्यक्ष सांवली राम साहू, सचिव श्री रोशन गंगबेर, पूर्व अध्यक्ष श्री हरीनाथ सिन्हा, ग्रामीण वैगा  बिरेंद्र ध्रुव सहित जनप्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती महेश्वरी गजेन्द्र, उपसरपंच  चन्दहास साहू, ओंकार सोनवानी विधायक प्रतिनिधी लोहरसी, दीपक सोनकर,पंचगणः- देवव्रत नेताम, कौशल साहू देवकी गोड़, नंदिनी निर्मलकर, विद्या साहू, सावित्री सिन्हा,मालती साहू, गंद लाल साहू, ओंकार सोनवानी, दूजराम साहू, खुशबु जगताप, ज्योति गंगवेर,सरीता साहू, भीष्म सोनकर, दीपक सोनकर, भूपेन्द्र शांडिल्य, कुलेश्वरी सिन्हा, एहूति साहू, बलराम साहू ,रुदेश्वरी गंजीर ,अल्का देवांगन नीलकमल साहू, विसेनान साहू एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत, लोहरसी सचिव श्री बेनी राम पाल, तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। पूरा वातावरण "हर हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। धार्मिक अनुष्ठानों एवं भूमिपूजन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

No comments