Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ऐ जे इंग्लिश स्कूल कुरुद में धूमधाम से मनाया "80वां स्वतंत्रता दिवस

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- जे इंग्लिश स्कूल कुरुद में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- जे इंग्लिश स्कूल कुरुद में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संचालक श्री अय्यूब खान एवं प्राचार्य श्री एस. एन. पंडा ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। तिरंगे को सलामी देकर देश के वीर शहीदों को नमन किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की “मेरा भारत महान” और “वंदे मातरम” की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

             प्राचार्य एस. एन. पंडा ने कहा कि आजादी के 80 वर्षों के बाद भी हमें शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं संचालक अय्यूब खान ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई।कार्यक्रम में शिक्षक विजय साहू, मिलेश्वर साहू, दुर्गेश साहू, चुरामीन साहू, डोवेश साहू, श्रीमती केशकुमारी साहू, श्रीमती फनेश्वरी साहू, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती प्रमिला पंडा, रामानंद पाल, तारनी देवांगन, दामिनी ध्रुव, नंदनी सिन्हा, इफरा खान एवं वीणा यादव सहित समस्त स्कूल स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित रहे।

No comments