छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक ब...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। केशव साहू ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत गौरवशाली 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह ऐतिहासिक दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को पराधीनता से मुक्ति मिली। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में हमारे वीर सैनिकों एवं सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया है। राष्ट्र उनके त्याग और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, कौशल और नवाचार को देश की प्रगति के लिए समर्पित करें। सामूहिक प्रयासों से भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं गौरवशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है।


No comments