छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी :- पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं धमतरी विधायक श्री ओंकार सा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारणी चंद्राकर के साथ कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सभी ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सावन के पावन अवसर पर कोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं विधायक श्री ओंकार साहू ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा आमजन के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पवित्र अवसर है। कोटेश्वर महादेव की पावन भूमि पर भगवान भोलेनाथ का दर्शन एवं पूजन कर मन को विशेष शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और प्रदेश में शांति, भाईचारा एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे, यही हमारी कामना है।
धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। सावन के इस पावन अवसर पर कोटेश्वर महादेव से क्षेत्र और प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याण की प्रार्थना की गई है।
इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया , बालोद विधायक संगीता सिन्हा,भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी , विधायक जनक ध्रुव, विधायक संदीप साहू , विधायक इंद्र साव , छाया लोकसभा सांसद बिरेस ठाकुर , पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव , जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी प्रदेशवासियों को सावन के द्वितीय सोमवार की शुभकामनाएं दीं। सभी ने प्रार्थना की कि महादेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो।


No comments