Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रांवा मंडल की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर, रंजना साहू मुख्य रूप से रही उपस्थित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी रांवा मंडल की मासिक बैठक ग्राम सरसोंपुरी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन क...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी रांवा मंडल की मासिक बैठक ग्राम सरसोंपुरी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा जिला संगठन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।बैठक के दौरान आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि तिरंगा यात्रा को प्रत्येक बूथ एवं गांव तक पहुंचाते हुए आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही संगठन द्वारा निर्धारित अन्य कार्यक्रमों को भी समयबद्ध तरीके से बूथ स्तर पर आयोजित करने पर जोर दिया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन देशभर में अपने मजबूत बूथ तंत्र और समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण प्रभावी है, संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को केवल मंडल या जिला स्तर तक सीमित न रखते हुए बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। 

      श्रीमती साहू ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव में तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाएं और युवाओं सहित आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी गतिविधियों के लिए सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित बैठकें संगठन को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का माध्यम हैं। मंडल से लेकर बूथ तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दें। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री चेतन हिंदूजा ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि मंडल की मासिक बैठक संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण मंच है। 

      जिला संगठन से प्राप्त दिशा-निर्देशों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाते हुए कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मंडल सह प्रभारी एवं महामंत्री राकेश सिन्हा ने किया, वहीं महामंत्री श्रीमती दमयंती साहू ने आभार प्रदर्शन किया। मासिक बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, बसंत परदेशी मीनपाल, डीपेंद्र साहू, अवध राम साहू, चूड़ामणि यादव, साकेत साहू, ज्ञानी राम साहू, अर्जुन साहू, इंदर साहू, मोहन साहू, उत्तम राम साहू, दीपक नागवंशी, नोहर साहू, घनश्याम साहू, किरण सिन्हा, कैलाश ध्रुव, लोकेश कुमार साहू, बुधराम साहू, भारती साहू, प्रकृति यादव, देवघर यादव, मोहन यादव, रूप राम यादव, हेमंत यादव, लक्ष्मी साहू, केशव साहू, गीता साहू, चिरौंजी साहू एवं हजारी साहू सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments