Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव की मौजूदगी में ग्राम अरौद में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, खुटगांव ने जीता प्रथम पुरस्कार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम अरौद (ली.) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एकता क्रिकेट क्ल...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम अरौद (ली.) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एकता क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में भव्य ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव शामिल हुईं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 36,000 रुपये ग्राम खुटगांव, जिला गरियाबंद की टीम ने जीतकर अपने नाम किया। वहीं द्वितीय पुरस्कार 20,001 रुपये अरौद, तृतीय पुरस्कार 10,001 रुपये पोड़ तथा चतुर्थ पुरस्कार 7,001 रुपये अरौद बी की टीम को मिला।

         मुख्य अतिथि श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एकता क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों एवं युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने की। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

            कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती टिकेश्वरी दीपक साहू, उपसरपंच ईकेश्वर सिन्हा, पूरन सिंह ध्रुव, भोजराम साहू, गज्जू ध्रुव, धनीराम साहू, रामानंद नाग, गीताबाई सिन्हा, लोकेश्वरी साहू, दीपक साहू, विजय मंडावी, किरण साहू, रामनारायण ठाकुर, किशोर नेताम, मनोज नेताम, डमन सिन्हा, गुलाब साहू सहित एकता क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा, मोहित सिन्हा एवं क्लब की पूरी टीम तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में बिट्टू रंगीला डांसिंग अंपायर एवं बिट्टू बनपेला स्टार कमेंटेटर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उनके डांस और कमेंट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। आयोजकों के अनुसार समापन अवसर पर करीब 5,000 दर्शकों की उपस्थिति रही।

No comments