Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर एवं सुगम पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पह...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर एवं सुगम पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कुरूद में नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण के साथ ही विभागीय स्टाफ के लिए आवासीय क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके लिए 1.50 करोड़ (डेढ़ करोड़) की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है । जल्द ही निविदा प्रक्रिया की जा रही है। नए पशु चिकित्सालय एवं स्टाफ क्वार्टर के निर्माण के लिए नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत गोठान की भूमि का चिह्नांकन किया गया है। प्रस्तावित स्थल पर आवश्यकतानुसार भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नया भवन बनने से पशुपालकों को आधुनिक एवं व्यवस्थित वातावरण में पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

              इस संबंध में कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि “कुरूद क्षेत्र में पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण एक आवश्यक कदम है। इससे न केवल पशु चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। वहीं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि “प्रशासकीय स्वीकृति के बाद भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।” उल्लेखनीय है कि कुरूद का पुराना पशु चिकित्सालय भवन वर्तमान में जर्जर स्थिति में है। साथ ही, समय के साथ यह भवन नगर के बीच स्थित हो गया है, जिसके कारण पशुपालकों एवं विभागीय कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में पशु चिकित्सालय का संचालन पुराने आईटीआई भवन में अस्थायी रूप से किया जा रहा है, जो अम्बेडकर भवन के पास स्थित है।

           नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण से पशुओं के उपचार, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा परामर्श जैसी सेवाओं के संचालन के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी। स्टाफ क्वार्टर बनने से चिकित्सकीय एवं मैदानी अमले को आवासीय सुविधा भी प्राप्त होगी, जिससे आवश्यकता के समय पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।जिले में पशुधन संरक्षण, पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में कुरूद में आधुनिक एवं व्यवस्थित पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण पशुपालकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के पशुपालकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

No comments