Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पुलिस की लापरवाही से आरोपी की जमानत अटकी! अधिवक्ता ने एसपी से की शिकायत

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  बालोद:- सनौद थाना में पदस्थ एएसआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक बालोद से लिखित शिकायत की ह...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

बालोद:- सनौद थाना में पदस्थ एएसआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक बालोद से लिखित शिकायत की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस डायरी समय पर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण ग्राम जेवरतला निवासी एक आरोपी को जमानत का लाभ नहीं मिल सका।मामला ग्राम जेवरतला निवासी देवेश कुमार सोनबोइर से जुड़ा है, जिसे सनौद थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75 एवं 76 के तहत गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद के न्यायालय में पेश किया था। आरोपी की ओर से अधिवक्ता नूतन साहू ने जमानत आवेदन प्रस्तुत किया।

      बताया गया कि न्यायालय ने जमानत आवेदन स्वीकार करते हुए तर्क-विचार के लिए सोमवार की तारीख निर्धारित की तथा पुलिस डायरी न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा केस डायरी समय पर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके चलते आरोपी की ओर से जिला न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी।इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने सनौद थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद से लिखित शिकायत की है। शिकायत में एएसआई नंद कुमार साहू के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।मामले में पुलिस पक्ष एवं संबंधित एएसआई का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

No comments