छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजय नगर वार्ड क्रमांक 13, शंकर मंदिर के पास 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजय नगर वार्ड क्रमांक 13, शंकर मंदिर के पास 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर की प्रतिभा और संघर्ष की दो प्रेरणादायी Gen-Z युवा शक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार, इन दोनों युवा प्रेरणाओं के हाथों तिरंगा फहराया जाना नगरवासियों के लिए गर्व, सम्मान और भावुकता का क्षण होगा। समारोह में राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजक एवं नगर पालिका परिषद कुरूद के उपाध्यक्ष तथा युवा कांग्रेस कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवव्रत डॉ. चन्द्रहास साहू ने नगरवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने तथा दोनों युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 7:50 बजे, संजय नगर, शंकर मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 13, कुरूद में आयोजित होगा। आयोजकों ने कहा कि नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ही समारोह की शोभा बढ़ाएगी।


No comments