Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

थाना-चौकी से लेकर यातायात शाखा तक बदलाव, एसपी ने जारी किया तबादला आदेश

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पाण्डेय ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कुल 29 पुलिस अधिकारी-कर्मचारिय...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पाण्डेय ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कुल 29 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार सउनि शिवनारायण कुर्रे को थाना नगरी से रक्षित केन्द्र धमतरी, सउनि नीरज दुबे को थाना सिटी कोतवाली धमतरी से चौकी बिरझेर, आरक्षक 488 गजेन्द्र टण्डन को थाना भखारा से थाना धमतरी तथा आरक्षक 537 गोपाल चन्द्राकर को थाना कुरूद से थाना धमतरी भेजा गया है। वहीं आरक्षक 162 कुमेश साहू को रक्षित केन्द्र धमतरी संबद्ध नक्सल सेल से थाना धमतरी पदस्थ किया गया है। इसी तरह आरक्षक 613 बलराम सिन्हा को रक्षित केन्द्र धमतरी से थाना नगरी, आरक्षक 547 मनोहर गायकवाड़ को चौकी करेलीबड़ी से थाना नगरी, आरक्षक 360 अजय गिरी को थाना मगरलोड से चौकी बिरझेर तथा आरक्षक 833 अंशुल राव को थाना भखारा से थाना कुरूद भेजा गया है।

             आरक्षक 872 पुनमचंद सेन को थाना कुरूद से रक्षित केन्द्र धमतरी, आरक्षक 832 पूनम सोनवानी को थाना मगरलोड से थाना कुरूद, आरक्षक 300 राजेश ध्रुव को चौकी करेलीबड़ी से थाना मगरलोड तथा म0आर0 551 लता साहू को थाना अर्जुनी से रक्षित केन्द्र धमतरी संबद्ध नक्सल सेल भेजा गया है।इसके अलावा आरक्षक 394 लुकेश ठाकुर को थाना अर्जुनी (सीसीटीएनएस) से थाना मेचका (सीसीटीएनएस), आरक्षक 388 दिनेश रात्रे को थाना मेचका से थाना अर्जुनी, आरक्षक 427 महावली सलाम को थाना नगरी से थाना अर्जुनी तथा आरक्षक 2025 (डीएसएफ) गेदराम मरकाम को रक्षित केन्द्र धमतरी से थाना नगरी संबद्ध अनु0 अधीन कार्यालय नगरी पदस्थ किया गया है।

                दूसरे आदेश में प्रआर0 203 राकेश साहू को थाना सिटी कोतवाली धमतरी से पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी, प्रआर0 72 शेष नारायण पाण्डेय को थाना मगरलोड से थाना सिटी कोतवाली धमतरी, प्रआर0 90 गिरीश नाग को रक्षित केन्द्र धमतरी से थाना मेचका तथा प्रआर0 12 दारासिंह चन्द्राकर को चौकी बिरझेर से थाना भखारा भेजा गया है।वहीं आरक्षक 879 प्रमेश कुंभकार, 870 दोमन लाल सिन्हा, 850 रियाजुद्दीन, 824 जीवन साहू, 332 मिथलेश खापर्डे, 823 नंदकुमार ध्रुव, 199 अजीत निषाद और 568 संजय ठाकुर को अलग-अलग वर्तमान पदस्थापना स्थलों से यातायात शाखा धमतरी में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी सहित संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

No comments