छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साह...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पवित्र पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में पारिवारिक रिश्तों की मजबूती और आपसी प्रेम की भावना को दर्शाता है। श्रीमती साहू ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में परस्पर विश्वास, सम्मान, सहयोग और आत्मीयता की भावना को भी मजबूत करता है। हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा में इस पर्व का विशेष महत्व है।उन्होंने आगे कहा कि बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधी गई राखी प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से रक्षाबंधन पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्र की सभी बहनों के सुख, समृद्धि, सम्मान और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि हर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहे और समाज में आपसी सद्भाव एवं एकता निरंतर मजबूत होती रहे।


No comments