Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रक्षाबंधन पर ग्राम पंचायत कुर्रा में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए - विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ग्राम पंचायत कुर्रा में आयोजित रामधुनी एवं सावन झूला का...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू ग्राम पंचायत कुर्रा में आयोजित रामधुनी एवं सावन झूला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित महिलाओं ने विधायक श्री साहू को राखी बांधकर स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का भाव प्रकट किया।राखी बंधवाते हुए विधायक श्री ओंकार साहू ने सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का पर्व है। इस अवसर पर मिले स्नेह और अपनत्व से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहनों और माताओं का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

             विधायक श्री साहू ने रामधुनी एवं सावन झूला कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं।उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

No comments