छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। र...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।
केशव साहू ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ महिलाओं के प्रति आदर, सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर भी है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना समृद्ध और विकसित समाज की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महिलाओं के सशक्तीकरण, सम्मान और उनकी प्रगति के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने तथा एक आदर्श एवं समरस समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की अपील की।जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


No comments