छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- प्राथमिक शाला अवरी में दूसरी कक्षा के छोटे बच्चों से स्कूल परिसर की साफ-सफाई और झाड़ू लगवाने का मामला सामने आय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- प्राथमिक शाला अवरी में दूसरी कक्षा के छोटे बच्चों से स्कूल परिसर की साफ-सफाई और झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि शासन के निर्देशों के बावजूद छोटे बच्चों से इस तरह का काम कराया जा रहा है। वहीं, स्कूलों में साफ-सफाई के लिए स्वीपर की व्यवस्था होने के बावजूद बच्चों से झाड़ू लगवाना सवाल खड़े करता है।
बच्चों ने बताया कि वे स्वयं स्कूल की साफ-सफाई और झाड़ू लगाने का काम करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सफाई व्यवस्था के लिए स्वीपर की तैनाती की गई है, तो छोटे बच्चों से सफाई कार्य क्यों कराया जा रहा है।
मामले को लेकर प्राथमिक शाला अवरी की प्रधान पाठक श्रीमती डेमिन मार्कण्डेय से सवाल किया गया तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं और मौन रहीं। प्रधान पाठक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही शाला प्रबंधन समिति का गठन हुआ है। जिसमे शाला समिति अध्यक्ष कुसुमलता सेन बनी अब देखना होगा कि नवगठित शाला प्रबंधन समिति इस मामले में क्या कदम उठाती है और शिक्षा विभाग बच्चों से सफाई करवाने के मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।


No comments