Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रेनबो स्कूल के बच्चों ने मगरलोड पुलिस जवानों को बांधी राखी, ‘थैंक यू’ कार्ड देकर जताया आभार

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मगरलोड: - रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेघा-करेली छोटी के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सरोकार की...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मगरलोड:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेघा-करेली छोटी के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सरोकार की अनूठी और सराहनीय मिसाल पेश की। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे मगरलोड थाना पहुंचे और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।बच्चों ने पुलिस जवानों की आरती उतारी और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने जवानों को ‘Thank You’ ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किए। कार्ड के माध्यम से बच्चों ने समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया।रक्षाबंधन के अवसर पर जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ पर्व मनाते हैं, वहीं पुलिस जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। बच्चों की इस पहल ने पुलिस जवानों के लिए रक्षाबंधन पर्व को खास बना दिया।

               थाना प्रभारी एवं पुलिस जवानों ने भी बच्चों को रक्षा का वचन दिया तथा उन्हें उपहार और मिठाइयां देकर स्नेह जताया।

इस दौरान थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने विद्यार्थियों को पुलिस थाना का भ्रमण कराया और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, विभिन्न कक्षों तथा पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने उत्सुकता के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और जवानों से संवाद भी किया।

             विद्यालय के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय सेवा के प्रति सम्मान और समाज की सुरक्षा में योगदान देने वाले पुलिस जवानों के प्रति कृतज्ञता की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को राखी बांधना केवल त्योहार मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के रक्षकों के प्रति सम्मान और धन्यवाद व्यक्त करने का माध्यम है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों के चेहरे पर दिखाई दी मुस्कान और बच्चों का उत्साह इस भावनात्मक एवं प्रेरणादायी पहल की सफलता को दर्शाता रहा।


No comments