छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
नरहरपुर:- राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत नरहरपुर में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, कांकेर सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
रंजना साहू ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रचेतना, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जगाई। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को समझने का आह्वान किया।


