Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भरारी-सारंगपुरी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचीं जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, ग्रामीणों से की चर्चा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए जनपद पंचायत धमतरी की...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने महानदी के बीच बसे ग्राम भरारी और सारंगपुरी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष ने नदी के बढ़ते जलस्तर और ग्रामीणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।इसके बाद उन्होंने नदी के समीप स्थित ग्राम सारंगपुरी का भी निरीक्षण किया। यहां अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण अधूरा होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

           अंगिरा ध्रुव ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विषय को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने और आवश्यक पहल कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम साहू, अर्जुन सोनकर, शैलेन्द्र साहू, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, कमलेश साहू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments