Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दिवंगत साथी के परिवार के साथ खड़ा हुआ अधिवक्ता संघ, मानवीय दायित्व निभाते हुए सौंपा 1.60 लाख का चेक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद: - अधिवक्ता संघ कुरूद ने अपने दिवंगत साथी अधिवक्ता दिनेश यादव के परिवार के प्रति मानवीय संवेदना व्यक्त करते हु...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- अधिवक्ता संघ कुरूद ने अपने दिवंगत साथी अधिवक्ता दिनेश यादव के परिवार के प्रति मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। भखारा तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे दिनेश यादव के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों को कुल 1लाख 60 हजार रुपये का चेक सौंपा गया।इसमें स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ से प्राप्त 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि के साथ अतिरिक्त 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहयोग राशि शामिल है। चेक दिवंगत अधिवक्ता की धर्मपत्नी को सौंपा गया। इस दौरान स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ के सदस्य शत्रुहन सिंह साहू सहित अधिवक्ता संघ कुरूद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

       इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता दिनेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि किसी अधिवक्ता साथी के आकस्मिक निधन की स्थिति में उसके परिवार के साथ खड़ा रहना संघ की सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ कुरूद के अध्यक्ष रमेश पांडेय, संरक्षक एल.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ सदस्य बी.डी. साहू, गुणवंत सोलंकी, जयप्रकाश साहू, सूरज प्रकाश लांबा, मनहरण भारद्वाज, मोहेन्द्र चंद्राकर, यजुवेंद्र साहू, श्याम शंकर चंद्राकर, खिलेंद्र प्रताप साहू, ममता सोनकर, देवचरण साहू, नीतू तोड़ेकर, महेंद्र साहू, वर्षा साहू, राजेश साहू, तेजस्मी मार्कण्डेय, गुलेश्वरी साहू, एजेश जाधव, थानेश्वर साहू सहित अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू, सुभाष सिन्हा एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

No comments