Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’: रंजना साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा, गरीब कल्याण और देश के विकास के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और शुभकामना के भाव के साथ मनाने के लिए सभी नागरिक सहभागिता करें। उन्होंने माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं सहित आमजन से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम अपने घर में एक दीप ‘आशीर्वाद का दीया’ के रूप में जरूर जलाएं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

              रंजना साहू ने कहा कि प्रत्येक घर में जलने वाला यह दीप प्रधानमंत्री के प्रति जनता के आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पहल में सहभागी बनने का आह्वान किया।

No comments