Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संविदा नियुक्ति के विरोध में 28सितंबर को मंडी बोर्ड मुख्यालय में प्रदर्शन का ऐलान

सत्तू पटेल भाटापारा:- छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड में संविदा नियुक्ति का मुद्दा अब विरोध-प्रदर्शन तक पहुंच गया है। मंडी बोर्ड के प्रबंध संचाल...


सत्तू पटेल भाटापारा:- छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड में संविदा नियुक्ति का मुद्दा अब विरोध-प्रदर्शन तक पहुंच गया है। मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मोर्चा खोलते हुए 28 सितंबर 2026 को मंडी बोर्ड मुख्यालय में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मंच ने इसे मंडी बोर्ड की व्यवस्था और कर्मचारियों के हितों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार से संविदा व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की है।मंच की ओर से मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, रायपुर कलेक्टर, कृषि उत्पादन आयुक्त, मंडी बोर्ड प्रबंधन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को प्रदर्शन की सूचना दी गई है। जारी सूचना के अनुसार प्रदर्शन 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे मंडी बोर्ड मुख्यालय में किया जाएगा।

पांचवीं बार संविदा नियुक्ति पर सवाल

         छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक की पांचवीं बार संविदा नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि लंबे समय तक संविदा नियुक्ति जारी रखने के बजाय मंडी बोर्ड की संस्थागत व्यवस्था और नियमित कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।मंच ने सवाल उठाया है कि यदि मंडी बोर्ड में नियमित व्यवस्था और अनुभवी कर्मचारी मौजूद हैं, तो बार-बार संविदा नियुक्ति की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? संगठन इसी मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।

आंदोलन का नारा तय

            मंच ने अपने आंदोलन के लिए “संविदा हटाना है, मंडी बोर्ड बचाना है” का नारा तय किया है। संगठन का कहना है कि प्रदर्शन के माध्यम से संविदा नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और मंडी बोर्ड की व्यवस्था को मजबूत करने की मांग रखी जाएगी।अब 28 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में मंच की ओर से क्या मांगें रखी जाती हैं और सरकार व मंडी बोर्ड प्रबंधन की ओर से इन आरोपों एवं मांगों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर नजर रहेगी।

No comments