Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विश्व हृदय दिवस पर ग्रेशियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:- ग्रेशियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अभनपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में हृदय स्वास्थ्य के प्रति ज...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेशियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अभनपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रेशियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी तथा आईटीआई विभाग के प्राचार्य राकेश कर्ष उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी।

      कार्यक्रम में Heart Puzzle Competition, Mindful Eating Challenge, Quiz Competition तथा CPR Demonstration आयोजित किए गए। Heart Puzzle Competition में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के गोपेन्द्र प्रथम, पांचवें सेमेस्टर के पीयूष द्वितीय तथा GNM प्रथम वर्ष की नूतन तृतीय रहीं। Mindful Eating Challenge में ईशिका प्रथम, केशर द्वितीय और रेश्मी जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं।

          Quiz Competition में नेहा साहू, त्रिवेणी साहू, शिवांगी वर्मा एवं वर्षा साहू की टीम ने प्रथम तथा कोमेश्वर, हरिप्रिया, मुकेश एवं खुशवंत की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को CPR का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिसमें आपात स्थिति में जीवनरक्षक सहायता देने की प्रक्रिया एवं उसके महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का आयोजन ग्रेशियस कॉलेज अभनपुर के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला एवं ग्रेशियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. डी. कलईचेल्वी के मार्गदर्शन में हुआ। प्रोफेसर डॉ. अपेक्षा पांडेय, एसोसिएट प्रोफेसर पीयूष मेश्राम एवं असिस्टेंट प्रोफेसर जयश्री साहू ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। प्राचार्या डॉ. डी. कलईचेल्वी ने विद्यार्थियों से नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

No comments