Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रामीण साहू समाज तर्रागोंदी ने धनेश्वर साहू को समाज से पृथक किए जाने की खबर का किया खंडन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तर्रागोंदी में ग्रामीण साहू समाज की बैठक आयोजित कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तर्रागोंदी में ग्रामीण साहू समाज की बैठक आयोजित कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में धनेश्वर पिता प्रभु राम साहू को समाज से पृथक किए जाने संबंधी सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित खबरों को लेकर समाज की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने प्रसारित जानकारी को गलत एवं भ्रामक बताते हुए उसका खंडन किया। समाज की ओर से स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में धनेश्वर साहू को समाज से पृथक किए जाने संबंधी जो जानकारी प्रसारित हुई है, वह सही नहीं है। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में वास्तविक स्थिति को जाने बिना अथवा अधूरी जानकारी के आधार पर खबर प्रसारित होने से समाज के लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी।

31परिवारों को लेकर भी दी गई सफाई

     बैठक में सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित 31 परिवारों से संबंधित जानकारी पर भी समाज की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रसारित जानकारी में 31 परिवारों को लेकर जो बात सामने आई, समाज की ओर से स्पष्ट किया गया कि 31 परिवारों को अलग-अलग परिवारों के रूप में बताए जाने के बजाय वे सभी एक ही परिवार संबंधित है। समाज ने इस संबंध में प्रसारित जानकारी को भ्रामक बताते हुए उसका खंडन किया।

धनेश्वर साहू को बैठकों एवं आयोजनों की सूचना देने का दावा

              ग्रामीण साहू समाज तर्रागोंदी के अध्यक्ष मानु राम साहू ने बताया कि धनेश्वर साहू पाली क्रमांक-2 के अध्यक्ष हैं। समाज की ओर से उन्हें सामाजिक गतिविधियों, बैठकों एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी जाती रही है। उन्होंने कहा कि किसी बैठक में शामिल होना अथवा नहीं होना संबंधित व्यक्ति की व्यक्तिगत इच्छा है।अध्यक्ष ने बताया कि समाज के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में धनेश्वर साहू और उनके परिवार को विधिवत सूचना दी जाती थी। आयोजनों में उनसे आर्थिक सहयोग भी लिया जाता था तथा उनके द्वारा भी अपनी स्वेच्छा अथवा समाज के निर्णय के अनुसार सहयोग प्रदान किया जाता रहा है।

 नियमों के अनुसार सामाजिक व्यवस्था संचालित होने की बात।

        बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण साहू समा ज तर्रागोंदी लंबे समय से जनकल्याणकारी, रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। समाज में सामाजिक व्यवस्था एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही निर्णय लिए जाते हैं।पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रदेश साहू संघ की नियमावली के विपरीत ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाता, जिससे ग्रामीण प्रतिनिधित्व अथवा सामाजिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो। समाज की व्यवस्था सामूहिक सहभागिता, सामाजिक एकता और आपसी समन्वय पर आधारित है।

आरोपों और दावों का समाज ने किया खंडन

               बैठक में धनेश्वर साहू द्वारा समाज के संबंध में लगाए गए कथित आरोपों, दावों एवं कही गई बातों पर भी चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने इन आरोपों एवं दावों का खंडन करते हुए कहा कि ग्रामीण साहू समाज की वास्तविक व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में भ्रम की स्थिति निर्मित हुई है।पदाधिकारियों ने कहा कि धमतरी जिला सामाजिक रूप से संगठित क्षेत्र है और ग्रामीण साहू समाज भी लंबे समय से सामाजिक एकता एवं संगठन की परंपरा का पालन करता आ रहा है। समाज का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करना है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण साहू समाज तर्रागोंदी सामाजिक नियमों एवं संगठनात्मक व्यवस्था के अनुसार कार्य करता रहेगा। समाज ने मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित जानकारी के संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए लोगों से तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी जानकारी पर विश्वास करने की अपील की।

No comments