छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर :- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में 25 अगस्त 2026 को रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में 25 अगस्त 2026 को रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में HIV/AIDS से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने HIV/AIDS से प्रभावित व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक एवं समान व्यवहार करने, किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. मुक्ता कौशिक ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने HIV/AIDS प्रभावित लोगों के प्रति सकारात्मक सोच रखने, उन्हें सहयोग एवं समान अवसर प्रदान करने तथा भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब प्रभारी तीरथ साहू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती वेणुका निषाद ने किया। अंत में सहायक प्राध्यापक राजेंद्र साहू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


No comments