Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दरगहन में विधायक ओंकार साहू ने किया नवनिर्मित कलामंच का लोकार्पण, विश्वकर्मा जयंती पर रामधुनी प्रतियोगिता में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू आज ग्राम दरगहन में विधायक निधि से स्वीकृत नवनिर्मित कलामंच के लोकार्पण कार्यक्रम में श...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू आज ग्राम दरगहन में विधायक निधि से स्वीकृत नवनिर्मित कलामंच के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलामंच का लोकार्पण किया और ग्रामवासियों को विकास की इस नई सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि गांवों में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। नवनिर्मित कलामंच से ग्रामवासियों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और विधायक निधि के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

               इसके पश्चात विधायक श्री साहू विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।रामधुनी प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलियों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सहभागिता की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments