Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में मानवी साहू प्रथम

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला गुदगुदा की कक्षा आ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला गुदगुदा की कक्षा आठवीं की छात्रा मानवी साहू, पिता गिरधारी लाल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया।मानवी प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। वर्तमान में वह शाला नायिका की भूमिका निभा रही हैं और विद्यालयीन गतिविधियों में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला चारभाठा में किया गया था, जहां विभिन्न थीम पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

       मानवी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य टीके सोनकर, प्रधानपाठक एनआर बघेल, संकुल समन्वयक मनोज नेताम सहित शिक्षक दुर्गेश कुमार द्विवेदी, जतीश सिन्हा, रमेश कुमार ध्रुव, तरुण सिन्हा, नीलेश भारद्वाज, दीनदयाल साहू, टेमन लाल साहू, गैंदलाल साहू, होमलाल देवांगन, डेमियन साहू, शोभा राम साहू, चंद्रप्रभा बघेल, अशोक कुमार साहू, निर्मल प्रकाश सोनी एवं चंद्रिका यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रेमलता साहू, नारायण साहू, एवन लाल साहू, सरपंच संजय साहू सहित ग्रामीणजनों ने भी मानवी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments