छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम अरौद (ली) के आंगनबाड़ी कें...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम अरौद (ली) के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव शामिल हुईं और बच्चों एवं माताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए ड्राइंग, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वस्थ एवं सक्रिय बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने माताओं से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।कार्यक्रम में सरपंच टिकेश्वरी दीपक साहू, पंच भामा बाई, लोकेश्वरी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता युगलकिशोरी, नोमीता सिन्हा, सहयोगी कार्यकर्ता जया नेताम, ललिता साहू, पर्यवेक्षक टिंकी साहू, सहायिका गायत्री, सतरुपा, मितानिन पार्वती, सुमित्रा, रामबाई, तारामती सहित मातृशक्तियां और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments