छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम भानपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में बुधवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम भानपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में बुधवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता श्रीमती खिलेश्वरी किरण, जनपद सदस्य श्री अग्रवाल साहू, ग्राम पंचायत सरपंच ईश्वरलाल साहू, उपसरपंच खुमान साहू, पंच डुमेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत साहू द्वारा बच्चों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया गया। बच्चों को खीर और पूरी परोसी गई। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से तिथि भोज के रूप में बच्चों को केले का वितरण किया गया। बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य एवं पारिवारिक सहभागिता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।


No comments