Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग अभनपुर में ‘Nutritional Practical & Anand Mela’ का आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अभनपुर में 29 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों में पोषण एवं स्वस्थ आहार के प्रति जागर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अभनपुर में 29 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों में पोषण एवं स्वस्थ आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “Nutritional Practical & Anand Mela” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला एवं ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. डी. कलईचेल्वी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें B.Sc. Nursing द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर तथा GNM प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती भारती शुक्ला एवं ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. राहुल यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं ITI विभाग के शिक्षकगण और विद्यार्थी भी सहभागी रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, विभिन्न चिकित्सीय आहार तथा स्वस्थ भोजन संबंधी व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना रहा। Nutritional Practical के अंतर्गत विद्यार्थियों ने Antenatal Diet, Balanced Diet, Diet for Anemia, Diabetic Diet, Protein Rich Diet, Carbohydrate Rich Diet, Vitamin Rich Diet एवं Postnatal Liquid Diet सहित विभिन्न आहारों का प्रदर्शन किया।

                विद्यार्थियों ने अलग-अलग डाइट प्लान की पोषण संबंधी विशेषताओं, उपयोगिता एवं स्वास्थ्य लाभों को आकर्षक और रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त पोषण संबंधी सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने और प्रस्तुत करने का अवसर मिला।वहीं Anand Mela में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनोरंजक एवं खाद्य स्टॉल लगाए गए। आयोजन में पोषण, मनोरंजन और स्थानीय संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यार्थियों ने स्टॉल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, टीमवर्क और प्रबंधन क्षमता का भी प्रदर्शन किया।

              इस अवसर पर ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य बिवेकानंद मेहर एवं ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों एवं स्टॉल का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।प्राचार्या डॉ. डी. कलईचेल्वी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों को “Healthy Choices, Happy Minds, Stronger Communities” के संदेश के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य के महत्व को समझने का उपयोगी और आनंददायक अवसर प्रदान किया।

No comments