Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हाइवा वाहनों से गागरा-कंडेल मार्ग बेहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम पंचायत गागरा में मुख्य मार्ग से कंडेल कॉलेज तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- ग्राम पंचायत गागरा में मुख्य मार्ग से कंडेल कॉलेज तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। इसका सबसे अधिक असर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 से 15 हाइवा वाहन रेत परिवहन के लिए गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत बिगड़ती जा रही है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी

     मुख्य मार्ग से कंडेल कॉलेज तक जाने वाला यह रास्ता विद्यार्थियों सहित आसपास के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क खराब होने के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों के बीच से निकलने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।ग्रामीणों का कहना है कि हाइवा वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर धूल और कीचड़ की समस्या भी बढ़ गई है। लगातार भारी वाहनों के चलने से सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

        सरपंच अनीता योगेश साहू एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और रेत परिवहन में लगे हाइवा वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। सरपंच एवं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि हाइवा वाहनों का आवागमन बंद नहीं किया गया और सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments