Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छाती में सड़क, अस्पताल और पुलिस सहायता केंद्र की मांग, स्वर्गधाम सेवा समिति ने शासन-प्रशासन से की पहल की अपील

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे और जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम छाती में मूलभूत सुविधाओं के विस...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे और जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम छाती में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग उठी है। मानव कल्याण स्वर्गधाम सेवा समिति छाती के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने गांव की सड़क, सर्वसुविधायुक्त श्मशान घाट, 21 बिस्तरीय अस्पताल, पुलिस सहायता केंद्र और स्थायी पशु चिकित्सक की पदस्थापना सहित विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से शीघ्र पहल करने की अपील की है।नरेंद्र साहू ने बताया कि छाती बड़ी आबादी वाला गांव है और आसपास के करीब 10 से 12 गांवों के लोग विभिन्न जरूरतों के लिए यहां निर्भर हैं। मुख्यमंत्री के छाती आगमन के दौरान नगर पंचायत की घोषणा भी की गई है। इसके बावजूद क्षेत्र में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।उन्होंने कहा कि छाती से झिरिया तक सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। रेत परिवहन के कारण मार्ग की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सड़क पर कार, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चलाना तो दूर, पैदल आवागमन में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने मार्ग की तत्काल मरम्मत के साथ सड़क के चौड़ीकरण और पक्कीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की।

            सर्वसुविधायुक्त श्मशान घाट की मांग...समिति अध्यक्ष ने छाती में सर्वसुविधायुक्त श्मशान घाट निर्माण की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट में शौचालय, बिजली, गार्डन, शेड, विश्राम कक्ष, परकोटा और पक्के पहुंच मार्ग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

           21बिस्तरीय अस्पताल और पुलिस सहायता केंद्र की जरूरत नरेंद्र साहू ने बताया कि छाती में लंबे समय से शासकीय अस्पताल और आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। क्षेत्र की आबादी और आसपास के गांवों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने 21 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल भवन तथा एमबीबीएस चिकित्सक की व्यवस्था किए जाने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने की भी मांग की।उन्होंने कहा कि छाती के पशु औषधालय में लंबे समय से स्थायी चिकित्सक नहीं होने से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए यहां स्थायी पशु चिकित्सक की पदस्थापना शीघ्र किए जाने की आवश्यकता है।

समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य

         नरेंद्र साहू ने बताया कि मानव कल्याण स्वर्गधाम सेवा समिति द्वारा भूमिहीन परिवारों को समय-समय पर नगद राशि एवं सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और निशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं।उन्होंने समिति के सदस्यों की ओर से जिला प्रशासन, शासन-प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन से समाचार पत्रों के माध्यम से मांग की है कि छाती की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कर शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि छाती सहित आसपास के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

No comments