छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा के ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की आशंक...
धमतरी:- जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा के ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए बाईपास मार्ग निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित बाईपास मार्ग को शीघ्र स्वीकृति देने और कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव हाईवे के नजदीक स्थित है। वर्तमान में भारी लोड वाहनों सहित अन्य वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण गांव के मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। गांव के मेन मार्केट में रास्ता संकरा होने के साथ ही कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, स्कूल और भीड़भाड़ वाली दुकानों से होकर हाईवे की ओर वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क पर आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि नया बाईपास मार्ग चौड़ीकरण के साथ बनाए जाने का प्रस्ताव गांव के विकास और सुरक्षित यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित मार्ग गांव के खैरा भाठाखार मार्ग की ओर से होते हुए हाईवे तक जोड़ने की मांग की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि इस मार्ग का निर्माण किया जाता है तो भारी वाहनों का दबाव गांव के मुख्य बाजार से कम किया जा सकेगा।बाईपास बनने से दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ गांव से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। किसान अपने खेतों तक आसानी से पहुंच सकेंगे और खेतों में कृषि सामग्री तथा पानी पहुंचाने में भी सुविधा होगी। इससे गांव के विकास को भी गति मिलने की बात ग्रामीणों ने कही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में बाईपास मार्ग के प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए जल्द मंजूरी दी जाए और मार्ग का निर्माण कराया जाए।


No comments