मेघा: - रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेघा (करेली छोटी) के पूर्व छात्र मयंक साहू का MBBS में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने उनके निवास ग्राम...
मेघा:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेघा (करेली छोटी) के पूर्व छात्र मयंक साहू का MBBS में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने उनके निवास ग्राम राकांडीह पहुंचकर सम्मान किया। मयंक साहू, पिता श्री कन्हैयालाल साहू एवं माता श्रीमती चन्द्रकिरण साहू के सुपुत्र हैं।मयंक साहू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेघा (करेली छोटी) से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, कुरूद में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययन किया। अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए MBBS में चयन प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने मयंक साहू को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके माता-पिता को भी बधाई देते हुए मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने कहा कि मयंक साहू की सफलता विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान एवं भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।विद्यालय परिवार ने मयंक साहू को MBBS की पढ़ाई एवं भावी चिकित्सकीय जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।


No comments