Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

तरसीवां में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव हुईं शामिल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम तरसीवां में यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम तरसीवां में यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने विशेष रूप से शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को कर्म, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से सदैव सत्य का साथ देने, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। उनका जीवन और गीता का उपदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी है।

       उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर भी है। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान यादव समाज एवं ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय वातावरण में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया।

No comments