Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कुरूद का निर्वाचन 7 अक्टूबर को, राजेश पाण्डेय पैनल की दावेदारी में चर्चा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कुरूद की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचन आगामी 7अक्टूबर 2026 को आयोजि...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कुरूद की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचन आगामी 7अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही स्थानीय संघ में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संघ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच संभावित प्रत्याशियों तथा पैनलों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।वर्तमान चुनावी माहौल में पूर्व बीआरसी राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व वाले पैनल की दावेदारी प्रमुखता से सामने आ रही है। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस पैनल में अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को शामिल किए जाने की तैयारी है। संभावित पदाधिकारियों के नामों को लेकर संगठन के भीतर मंथन चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार पाण्डेय (पूर्व बीआरसी) का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए धनंजय ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू एवं शिव कुमार निषाद के नाम चर्चा में हैं। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए दीपमाला साहू एवं वीणा खत्री के नाम संभावित बताए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्थागत सदस्य के रूप में मनीष सारथी के नाम की चर्चा है।संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि संभावित पैनल में शामिल कई सदस्यों का पूर्व में भी भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ के साथ सक्रिय जुड़ाव रहा है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता निभाई है। इसी अनुभव को देखते हुए उनके नामों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।

सभापति पद को लेकर भी बढ़ी हलचल...स्थानीय संघ की कार्यकारिणी के सर्वोच्च मार्गदर्शन से जुड़े सभापति पद को लेकर भी संगठन के वरिष्ठ चेहरों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इस पद के लिए पूर्व अध्यक्ष मनीष साहू एवं राजेश शर्मा के नाम प्रमुखता से सामने आने की बात कही जा रही है। दोनों के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए सभापति पद के लिए उनके नामों पर मंथन चल रहा है।

 अन्य पैनल मैदान में आया तो रोचक होगा मुकाबला...फिलहाल चुनाव को लेकर पूर्व बीआरसी राजेश पाण्डेय समर्थित पैनल की चर्चा अधिक दिखाई दे रही है। हालांकि, अभी नामांकन प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। ऐसे में यदि कोई अन्य पैनल चुनावी मैदान में उतरता है तो मुकाबले की तस्वीर बदल सकती है। चुनाव में द्विपक्षीय अथवा त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति भी बन सकती है।

7अक्टूबर को होगा निर्वाचन...भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कुरूद की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने की बात कही गई है। इसमें संघ के पंजीकृत सदस्य अपनी सहभागिता निभाते हुए नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव परिणाम के बाद स्थानीय संघ को नई कार्यकारिणी मिलने की उम्मीद है।

No comments