छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम पंचायत लोहरसीं के भवनगुड़ी चौक में आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम पंचायत लोहरसीं के भवनगुड़ी चौक में आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रंजना साहू ने नवनिर्मित कला मंच के सामने सार्वजनिक टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।ग्रामीणों एवं आयोजन समिति द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामधुनी जैसे धार्मिक आयोजन भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण प्रयास है, रामधुनी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने का माध्यम भी है, ऐसे आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए हमें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को तीन दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक निरंतर बनी रहनी चाहिए।
तीन दिवसीय रामधुनी के शुभारंभ से भवनगुड़ी चौक सहित पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती अनिता मुकेश यादव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती महेश्वरी राजेन्द्र गजेन्द्र, ओमेश यादव, उपसरपंच चन्द्रहास साहू, प्रेम लाल साहू , घासी सिन्हा , चंदूलाल साहू, विक्रम साहू, विजयलक्ष्मी साहू, देवव्रत नेताम, कौशल साहू, देवकी ध्रुव, नंदिनी निर्मलकर, विद्या साहू, सावित्री सिन्हा, मालती साहू, गैंदलाल साहू, ओंकार सोनवानी, दुजरराम साहू, खुशबु जगताप, ज्योति साहू, सरिता साहू, भीष्मा सोनकर, दीपक सोनकर, भूपेन्द्र शंडिल्य, कुलेश्वरी सिन्हा, देहुति साहू, बाला राम साहू, संतराम साहू , कृष्ण सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे और भगवान श्रीराम की भक्ति में सहभागी बने।


No comments