विजयादशमी पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, नगरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

        अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि विजयादशमी का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए।उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े। अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुखमय, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top