छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान अर्नब‘’ के प्रभाव और आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को धमतरी जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। कलेक्टर की अनुमति से जारी इस आदेश का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम की आशंका के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


