Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रामीण साहू समाज नारधा ने चलाया स्वच्छता अभियान...गांधी जयंती पर गांव में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मगरलोड:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्रामी...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मगरलोड:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्रामीण साहू समाज नारधा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान समाज के महिला-पुरुषों ने साहू सदन, कर्मा मंदिर, गायत्री मंदिर एवं स्कूल परिसर के आसपास साफ-सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं मां कर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों का तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया।

             सभा को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत मगरलोड की सभापति तिलोत्तमा साहू ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और गांव को स्वच्छ रखने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।स्वच्छता अभियान में तिलोत्तमा साहू, समाज उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, संगठन सचिव पवन साहू, जमुना साहू, कोषाध्यक्ष श्रवण साहू, डॉ. रामकृष्ण साहू, सेवानिवृत्त आर्मी एवं पंच रोहित साहू, प्रेमानंद साहू, मोहित साहू, सियाराम साहू, छबि साहू, पालसिंग साहू, द्रोणाचार्य साहू, थानूराम साहू, अर्जुन साहू, रामचंद्र साहू, सीबु साहू, राधेलाल साहू, जोईधा साहू, अनुसूईया साहू, दुलेश्वरी साहू, चंपी साहू एवं अन्नु साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

No comments