Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में कोई भी पात्र परिवार पट्टे से वंचित नहीं रहेगा - रंजना साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- शहर के शासकीय, नजूल एवं आबादी भूमि पर वर्षों से निवासरत पट्टाविहीन परिवारों के लिए राहत की खबर सामने आई है। धमत...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- शहर के शासकीय, नजूल एवं आबादी भूमि पर वर्षों से निवासरत पट्टाविहीन परिवारों के लिए राहत की खबर सामने आई है। धमतरी शहर में पट्टा वितरण को लेकर किए गए सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। सर्वे में वर्ष 2017 के बाद से भूमि पर काबिज परिवारों को भी शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। अब शासन स्तर पर पात्रता परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।धमतरी प्रवास के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक लेकर पट्टा वितरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पात्र परिवारों की स्थिति, वास्तविक कब्जे के सत्यापन तथा वार्डवार सूची की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वास्तविक कब्जेदार, भूमि उपयोग एवं उपलब्ध राजस्व अभिलेखों की जांच नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से पूरी कर पात्र हितग्राहियों की सूची अंतिम रूप दी जाए।

          बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू भी उपस्थित रहीं। उन्होंने पट्टाविहीन परिवारों के हित में शासन द्वारा की जा रही प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और धमतरी के पट्टाविहीन परिवारों को बधाई दी।

      रंजना साहू ने कहा कि धमतरी शहर के कई वार्डों में ऐसे परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं, जो नियमित रूप से नगर निगम का टैक्स चुकाने के साथ बिजली-पानी सहित अन्य सेवाओं का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके पास भूमि का मालिकाना हक नहीं है। उन्होंने कहा कि पट्टा मिलने से पात्र परिवारों को भूमि पर वैधानिक अधिकार मिलने के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने तथा नियमानुसार बैंक ऋण जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी।उन्होंने राजस्व मंत्री से पट्टा वितरण के नियमों एवं प्रक्रिया को सरल बनाने तथा पात्र परिवारों को जल्द लाभ दिलाने की मांग की। रंजना साहू ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र गरीब परिवारों को उनके भूमि अधिकार का लाभ मिले और पात्र परिवार प्रक्रिया से बाहर न रह जाएं।उन्होंने कहा, “धमतरी में कोई भी पात्र परिवार पट्टे से वंचित नहीं रहेगा।” उन्होंने उम्मीद जताई कि सर्वे एवं पात्रता परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही पट्टा वितरण का कार्य आगे बढ़ेगा।

No comments